Google Analytics —— Meta Pixel

CM बघेल शांति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में हुए शामिल

Sneh Milan Samaroh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत कई मंत्रीगण, संसदीय सचिव और विधायक रायपुर के शांति सरोवर में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह शामिल हुए। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष समेत उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर पर शांति सरोवर की पूर्व क्षेत्रीय निदेशक स्वर्गीय कमला दीदी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें:- बड़े निर्यातक हब के रूप में विकसित होने की तरफ बढ़ रहा छत्तीसगढ़

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आज लोगों को आत्मिक शान्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे कई साथी माउण्ट आबू जाने की इच्छा रखते हैं। मन में शान्ति होगी तो जनता की अच्छी सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अशांत मन से परमात्मा को याद नहीं कर सकते। हम सब उनकी संतान हैं और उनके समान बनना चाहते हैं। क्षेत्रीय निदेशिका ब्रम्हाकुमारी हेमलता दीदी ने सभी मंत्रियों और विधायकों को माउंट आबू में आयोजित तीन दिवसीय राजयोग शिविर में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक परम्पराओं से भरपूर है। लोगों को आज नैतिकता और आध्यात्मिकता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। (Sneh Milan Samaroh)

प्रयागराज से पधारी धार्मिक सेवा प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रम्हाकुमारी मनोरमा दीदी ने कहा कि यह भूमि भावनाओं से भरी हुई है। ये भूमि अयोध्यापति राम का ननिहाल रहा है। माउंट आबू की भूमि श्रेष्ठ पावन भूमि है। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव शिशुपाल सिंह सोरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, पुन्नूलाल मोहले, विधायक ननकी राम कंवर, कुलदीप जुनेजा उपस्थित रहे। (Sneh Milan Samaroh)

अरूण वोरा, शिवरतन शर्मा, धरमजीत सिंह, प्रमोद शर्मा, दलेश्वर साहू, डॉ. प्रीतम राम, रजनीश सिंह,  लक्ष्मी ध्रुव, सावित्री मनोज मंडावी, अनिता योगेंद्र शर्मा, संगीता सिन्हा, उत्तरी जांगड़े भी उपस्थित थीं। स्नेह मिलन समारोह में अतिथियों का शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। समारोह में रायपुर के बाल कलाकारों ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार…गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में भिलाई सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने आभार प्रदर्शन किया। संचालन धमतरी सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने किया। (Sneh Milan Samaroh)

Back to top button
error: Content is protected !!