Google Analytics —— Meta Pixel

सवा करोड़ के गहने लेकर नौ दो ग्यारह हुए चोर, वारदात का CCTV वीडियो आया सामने

रायपुर:  राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में ज्वेलरी शोरूम से रात में सवा करोड़ के गहने चोरी हो गए। शोरूम में चोरी का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें 3 से चार युवक चोरी करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चोरों ने एक दिन पहले ही पास वाली दुकान किराए पर ली थी। वारदात वाली रात भी चोर इसी दुकान में रुके और छत के रास्ते शोरूम में दाखिल हुए। जानकारी के अनुसार पता चला है कि छत पर लगे एक लोहे के गेट को चोरों ने गैस कटर से काटा। यहीं से बदमाश अंदर आए। सीढ़ियों से नीचे आकर CCTV कैमरे के सेटअप में लगे DVR को निकाल लिया।

गहनों को 3-4 बैग में पैक किया

DVR को बदमाश अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद आरोपियों ने दुकान में रखे गहनों को 3-4 बैग में पैक किया और खाली डिब्बों को यही छोड़कर फरार हो गए रविवार को गुढ़ियारी थाना पुलिस और रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने ज्वेलरी शॉप का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्री : दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी, जानें कलश/घट स्थापना का क्या हैं शुभ मुहूर्त

पुलिस को शक है कि प्रदेश से बाहर के किसी गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। नवकार ज्वेलर्स में ही आरोपी अपना गैस कटर छोड़कर भागे हैं। इस गैस कटर के जरिए आरोपियों ने दुकान की बड़ी तिजोरी और सेफ हाउस का दरवाजा भी काट दिया।

दुकान के बाहर लगा शटर बंद

अंदर रखे बेशकीमती गहने चुरा लिए। दुकान के बाहर लगा शटर बंद था। रात के वक्त कुछ घंटों तक बदमाश अंदर ही रहे और चोरी की घटना को अंजाम देते रहे, किसी को पता तक नहीं चला कि अंदर हो क्या रहा है। नवकार ज्वेलर्स के ठीक बगल की जलाराम गारमेंट्स नाम की दुकान है। इसे बीते गुरुवार एक युवक ने आकर किराए पर लेने की बात की।

राशिफल 4 अक्टूबर 2021 : क्या कहती हैं आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, जानें अपना राशिफल

युवक ने दुकान के मालिक को 40 हजार रुपए एडवांस दिए और कहा कि वो नवरात्र में दुकान शुरू करेगा। युवक ने शुक्रवार को फर्नीचर का काम करवाने के लिए मालिक से दुकान की चाबी ली। पुलिस को शक है कि बदमाशों ने शनिवार रात इस दुकान में ही बिताई। आधी रात दुकान के अंदर से तीसरे माले पर आए और छत से नवकार ज्वेलर्स में घुसकर इस बड़े कांड को अंजाम दे दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!