Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल का ग्रामीणों ने नोटों से बनी माला पहनाकर किया स्वागत

CM Noto Ki Mala: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के निकुम गांव हेलीपैड पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल को ग्रामीणों ने समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा करने पर 20-20 रुपए के नोटों से बनी माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही इस फैसले के लिए आभार व्यक्त भी किया। 

यह भी पढ़ें:- दुर्ग को CM भूपेश की सौगात, नगपुरा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के लिए नया कॉलेज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पुरई गांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में घोषणाएं की है, जो कुछ इस प्रकार हैं:- 

  • नगपुरा गांव में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस विषय के लिए नया कॉलेज खोला जाएगा।
  • ग्राम रसमड़ा में नया ITI शुरू किया जाएगा।
  • ग्राम अंजोरा (ख) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा।
  •  ग्राम पुरई में खेल अकादमी (तैराकी और खोखो) शुरू की जाएगी। (CM Noto Ki Mala)
  • शासकीय महाविद्यालय उतई में 08 अतिरिक्त कमरों का निर्माण करवाया जाएगा।
  • मरोदा, कुथरेल, बिरेझर और हनोदा के शासकीय हाई स्कूल का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन करवाया जाएगा।
  • नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम- खोपली और ग्राम- मुंडेरा में खोले जाएंगे।
  • हाईस्कूल भवन ग्राम रूदा में निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति दी जाएगी। (CM Noto Ki Mala)
  • ग्राम-पुरेना और ग्राम कातरो में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जाएगा।

  • ग्राम पाउवारा में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय शुरू किया जाएगा।
  • ग्राम मतवारी और उमरपोटी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन बनाया जाएगा।
  • ग्राम-नगपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 30 बेड से 50 बेड में अपग्रेड किया जाएगा।
  • सर्व समाज के लिए मांगलिक प्रांगण बनवाया जाएगा। (CM Noto Ki Mala)
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई के लिए नई स्कूल बिल्डिंग बनाई जाएगी।
  • आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 से पौहा तालाब तक 1 किमी सड़क चौड़ीकरण करवाया जाएगा।
  • आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक -1 से पाउवारा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण करवाया जाएगा या बाइपास सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। 
  • पुराने पंचायत भवन परिसर में व्यावसायिक परिसर का निर्माण करवाया जाएगा। (CM Noto Ki Mala)
  • ग्राम पुरैना, रसमड़ा, मचांदूर, कोलिहापुरी और कातरो में नया पशु औषधालय खोला जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!