Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का कैंपेन, विधायक अमितेश शुक्ल ने राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

Rahul Gandhi : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक अमितेश शुक्ल ने राहुल गांधी को आधुनिक भारत का महात्मा गांधी बताया है। यह बयान बुधवार को आया, जब कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सीजी स्टैंड्स विद राहुल गांधी हैशटैग के साथ कैंपेन चलाया। इस अभियान की कड़ी में राजिम के विधायक और पूर्व मंत्री अमितेश ने कहा कि राहुल गांधी सत्य बोल रहे हैं। सत्य के प्रति उनकी निष्ठा है. सत्य से उन्हें प्रेम है. सत्य के प्रति उनका समर्पण है। वे लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए वे आधुनिक भारत के महात्मा गांधी हैं। इससे पहले वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा राहुल गांधी को राष्ट्रपुत्र कह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को, जानें क्या है इस साल का थीम, छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के समर्थन में चल रहा कैंपेन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सोशल मीडिया पर #CGStandsWithRahulGandhi कैंपेन चला रही है। पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक और कार्यकर्ता इस हैसटैग के साथ एक वीडियो संदेश देंगे। जिसमें राहुल गांधी की संसद सदस्यता मामले और अडानी-मोदी के रिश्ते को लेकर सवाल करेगी।

इसे लेकर प्रदेश वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक अमितेश शुक्ल का बयान सामने आया है। अमितेश शुक्ल का कहना है कि राहुल गांधी आधुनिक भारत के महात्मा गांधी हैं। राहुल गांधी नए महात्मा गांधी के रूप में उभर रहे हैं। राहुल गांधी हमेशा सत्य बोलते हैं।

बता दें कि इस कैंपेन के जरिए कांग्रेसी नेता वीडियो बनाकर कई मुद्दों पर सवाल पूछेंगे। और इसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करेंगे। जिसमें फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर हैशटैग ट्रेंड चलाया जाएगा। ये कैंपेन AICC के दिशा निर्देश के बाद आयोजित हो रहा है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले हो सकता है पीसीसी चीफ में बदलाव, जानिए इस मामले में क्या बोले मोहन मरकाम

भाजपा का पलटवार

इधर, राहुल को महात्मा गांधी बताने पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को ‘आधुनिक भारत का नया महात्मा गांधी’ और ‘राष्ट्रपुत्र’ बताना छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मानसिक और बौद्धिक दिवालिएपन का प्रमाण है। कांग्रेस के डीएनए में ही चापलूसी और चाटुकारिता रची बसी है। आपातकाल के समय तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष देवकांत बरुआ ने ‘इंदिरा इज इंडिया इंडिया ही इंदिरा’ कहा था।

Back to top button
error: Content is protected !!