Google Analytics —— Meta Pixel

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया आज, जानें पूजन और खरीदारी का शुभ मुहूर्त और उपाय

Akshaya Tritiya 2023: हिंदू धर्म में वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को विशेष महत्व बताया गया है। क्योंकि इस तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया का त्योहार 22 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ एवं धार्मिक कार्यों के अक्षय फल मिलते हैं. इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि वृषभ में होते हैं, इसलिए दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है। अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षय ना हो। माना जाता है कि इस तिथि को किए हुए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता है।  

यह भी पढ़ें : चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव का भव्य आयोजन, कल CM भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का त्योहार भी दिवाली के समान ही माना जाता है। इस दिन चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाती है। इस साल अक्षय तृतीया आज 22 अप्रैल 2023 को है। इस दिन मां लक्ष्मी की खास पूजा की जाती है। मान्यता है अक्षय तृतीया पर मूल्यवान चीजों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी स्थाई रूप से घर में वास करती है। अक्षय तृतीया में पूजा-पाठ और हवन इत्यादि भी अत्याधिक सुखद परिणाम देते हैं। स्त्रियां अपने और परिवार की समृद्धि के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान और दान करने वालों को अक्षय (जिसका कभी क्षय न हो) पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया की पूजा और दान की सामग्री, मुहूर्त और विधि।

अक्षय तृतीया 2023 मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2023 Muhurat)

वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि शरू – 22 अप्रैल 2023, सुबह 07.49
वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि समाप्त – 23 अप्रैल 2023, सुबह 07.47

सोना अक्षय है, कभी नष्ट नहीं होता इसलिए खरीदते हैं

सोना अक्षय माना जाता है। ये कभी नष्ट नहीं होता। इसलिए इस दिन सोने की खरीदी की जाती है। वेदों में सोने को दैवीय और सबसे पवित्र धातु कहा गया है। पुराणों का कहना है कि इस दिन सोना खरीदने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और परिवार में खुशहाली रहती है। मान्यता है कि जो लोग सोना नहीं खरीद सकते, वो किसी भी धातु से बनी भगवान की मूर्ति खरीद सकते हैं।

सोने के अलावा अक्षय तृतीया पर कीमती धातुओं, ज्वेलरी, मशीनरी और भूमि-भवन की खरीदारी खासतौर से की जाती है। इनके अलावा कपड़े, बर्तन, फर्नीचर भी खरीद सकते हैं। इस पर्व पर रियल एस्टेट में निवेश करने की भी परंपरा है। साथ ही नौकरी और बिजनेस का खास एग्रीमेंट भी इस दिन करना फायदेमंद होता है।

Back to top button
error: Content is protected !!