Google Analytics —— Meta Pixel

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री और यमुनोत्री के खोले गए कपाट

Chardham Yatra 2023 News: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में श्रद्धालु अगले 5 दिन में बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। 21 अप्रैल तक 16 लाख श्रद्धालु यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। सबसे पहले दोपहर 12:35 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। गंगोत्री मंदिर में CM पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना की। गंगोत्री मंदिर को 11 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। वहीं खरसाली से मां यमुना की डोली सुबह 8:25 बजे रवाना हुई। CM पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां यमुना की पूजा की। यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में गाज गिरने से 4 लोगों की मौत, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

वहीं दोपहर 12:41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। अब अगले छह महीने मां यमुना की पूजा यमुनोत्री धाम में की जाएगी।केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। इस बीच उत्तराखंड की धामी सरकार ने तीर्थ यात्रियों के निर्धारित संख्या में दर्शन करने पर लगी रोक हटा दी है। श्रद्धालुओं का ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि चार धाम की पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से करवाई गई, क्योंकि वे चारों धाम और और भगवान शिव के भक्त हैं। (Chardham Yatra 2023 News)

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले के बिरही गांव के पास पहाड़ों से बोल्डर गिरने के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद कर दिया गया है। इसे साफ किया जा रहा है। बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ऊखीमठ से निकलकर गुप्तकाशी पहुंच चुकी है। 23 अप्रैल को डोली गौरीकुंड, 24 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 25 अप्रैल को सुबह 6.20 मिनट पर केदारनाथ के कपाट खुल जाएंगे।मां गंगा की डोली भी शुक्रवार को मुखवा से रवाना हुई। भोग डोली भैरोंघाटी के भैरो मंदिर में रात में विश्राम करेगी। 27 अप्रैल से बद्रीनाथ धाम के दर्शन शुरू होंगे। (Chardham Yatra 2023 News)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 अप्रैल को ऋषिकेश से चार धाम यात्रा का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू हो चुकी है। हमने भक्तों के लिए हर तरह की सुविधा तैयार की है। जो लोग अपने होटल बुक कराएंगे उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि देश-विदेश से आने वाले हर भक्त की यात्रा सुरक्षित हो और सभी को यात्रा का हिस्सा बनने का मौका मिले। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भी सरकार ने कहा है कि केंद्र की गाइडलाइंस को सख्ती से लागू किया जाएगा। (Chardham Yatra 2023 News)

Back to top button
error: Content is protected !!