Google Analytics —— Meta Pixel

12 मई तक बढ़ी मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत, जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा…

Manish Sisodia Case: आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को कोर्ट से फिर झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मई तक बढ़ा दी है। केस की जांच CBI कर रही है। वहीं CBI केस में जमानत को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने CBI से कहा कि अगर आपके पास वो सबूत हैं, जिन पर आपको भरोसा है, तो हमें भी दिखाएं।

यह भी पढ़ें:- आयुर्वेद, पंचकर्म और प्राकृतिक चिकित्सा का मरीजों को मिल रहा फायदा

बता दें कि दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला 28 अप्रैल तक टाल दिया है। ED केस में कोर्ट ने 18 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले CBI ने पहली बार अपनी चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम आरोपी के तौर पर कोर्ट में पेश किया। CBI ने मंगलवार को ही राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। सिसोदिया के अलावा जांच एजेंसी की चार्जशीट में हैदराबाद के CA बुच्ची बाबू गोरंटला, अर्जुन पांडे और अमनदीप सिंह ढल का भी नाम आरोपी के रूप में शामिल है। (Manish Sisodia Case)

कोर्ट चार्जशीट पर 12 मई को सुनवाई करेगा। बुच्ची बाबू गोरंटला तेलंगाना के CM चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के CA हैं। मामले में कविता से भी ED पूछताछ कर चुकी है। चार्जशीट में एजेंसी ने कहा कि इस मामले में बड़ी साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। CBI ने आखिरी चार्जशीट 25 नवंबर 2022 को फाइल की थी। इधर, मंगलवार को मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ की जांच कर रही है। (Manish Sisodia Case)

बता दें कि पिछली सुनवाई में वकील दयान कृष्णन ने कहा था कि लोअर कोर्ट ने AAP नेता की पत्नी की मेडिकल कंडीशन पर विचार नहीं किया। वे मल्टिपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैं और उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। 26 फरवरी को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM सिसोदिया की कस्टडी भी बढ़ा दी गई है। 17 अप्रैल को स्पेशल जज एमके नागपाल ने सिसोदिया को 29 अप्रैल तक CBI की कस्टडी दी है। गौरतलब है कि शराब नीति मामले में ED मनी लॉन्ड्रिंग और CBI अनियमितता के मामले की जांच कर रही है। कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों अरुण रामचन्द्र पिल्लई और अमनदीप ढल को भी 29 अप्रैल तक ED की कस्टडी में भेजा है। मामले की जांच लगातार जारी है। (Manish Sisodia Case)

Back to top button
error: Content is protected !!