Google Analytics —— Meta Pixel

MP के 2 जिलों में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, डूबने से 2 की गई जान

Madhya Pradesh Accident: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है, जहां बाणगंगा थाने के पास बस ने क्रेन को ओवर टेक करने के दौरान 2 बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। बस की रफ्तार इतनी ज्यादा थी की टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक साइड में चल रही क्रेन के नीचे घुस गई, जिससे एक महिला, एक बच्ची और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला का पैर टूटा है, जिसका इलाज अरविंदो अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस के घोषणा पत्र पर PM मोदी का तंज, कहा- ये बजरंगबली को बंद करने की बात कह रहे…

TI राजेंद्र सोनी ने बताया कि एक कार, एक बस और एक क्रेन इंदौर से सांवेर की तरफ जा रही थी। इस बीच कार ने क्रेन को ओवरटेक किया तभी सामने से इंदौर की तरफ तेज रफ्तार में आ रहे दो बाइक पर सवार पांच लोग घबरा गए और साइड में चल रही क्रेन के अंदर जा घुसी।  हादसे के चलते बाणगंगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। (Madhya Pradesh Accident)

सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

इधर, धार में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा बेटमा के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक देवास का एक परिवार कार से धार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में देवास निवासी विपिन ठाकुर उर्फ पिंटू, मां शारदा ठाकुर और इंदौर निवासी मौसी मन्ना की मौत हो गई। वहीं सतना में तेज रफ्तार बस पलटने से 16 यात्री घायल हो गए। हादसा बिरसिंहपुर के पास नगवर मोड़ पर हुआ। दरअसल, यात्रियों से भरी बस बिरसिंहपुर से शुकवाह जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश में बस बेकाबू होकर पलट गई। (Madhya Pradesh Accident)

इसके बाद कई यात्री बस में ही दबे रह गए। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य किया। 16 घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद 12 लोगों को तो छुट्टी दे दी गई, लेकिन 4 की गंभीर हालत होने के चलते उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सतना के ताला से रीवा जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ये हादसा ताला के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक 13 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। (Madhya Pradesh Accident)

डैम में डूबने से 2 नाबालिगों की गई जान

वहीं इंदौर के बडगोंदा थाना क्षेत्र के चोरल डैम में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन दोनों  को डैम से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक महू की वेद कॉलोनी का रहने वाला था। जबकि दूसरा उसका रिश्तेदार था, जो राजस्थान के जयपुर से आया था। मृतकों की पहचान 16 साल के अनस कुरैशी और 16 साल के शाकिब खान के रूप में हुई है। अनस महू के वेद कॉलोनी और शाकिब जयपुर का रहने वाला था। दोनों डैम में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। (Madhya Pradesh Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!