MP के खरगोन में भीषण सड़क हादसा, पुल के नीचे बस गिरने से 24 लोगों की मौत
Khargone Road Accident: मध्यप्रदेश के खरगोन में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, एक बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। इस हादसे में बच्चों समेत 24 यात्रियों की मौत हो गई है। हालांकि नदी सूखी थी। इधर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। 30 से ज्यादा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सात घायलों को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने खरगोन RTO बरखा गौड़ को सस्पेंड कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- Contract Posts Recruitment : संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 23 मई तक आमंत्रित
हादसे में लगभग 23 लोगों की मृत्यु हुई है। ड्राइवर जीवित है, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। खरगोन अस्पताल में 20-25 लोगों का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल हुए 11 लोगों को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है: राकेश गुप्ता, IGP, इंदौर https://t.co/2l1lOuqiMo pic.twitter.com/Ui5Fy1ZWqV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2023
बताया जा रहा है कि मां शारदा ट्रैवल्स की बस में 50 से 60 लोग सवार थे। ग्रामीणों ने बताया कि बस तेज रफ्तार से चल रही थी।खरगोन के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह चौहान ने बताया कि 3 घायल यात्रियों की मौत जिला अस्पताल में हुई है। शुरुआत में 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बस का रजिस्ट्रेशन और फिटनेस निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही एक और आदेश जारी किया है कि लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अनिवार्य रहेंगे। (Khargone Road Accident)
मृतकों में 7 बच्चे, 8 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं। IG राकेश गुप्ता ने बताया कि बस खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। बस में 50 से ज्यादा यात्री थे। नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोट लगी है। 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने हादसे में 24 लोगों की जान जाने की पुष्टि की है। वे हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजन से मुलाकात के बाद उचित इलाज का आश्वासन दिया। (Khargone Road Accident)
प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस हादसे में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बसों में हो रही ओवर लोडिंग पर कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर और एसपी को दिए हैं। SDM ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर ऊन थाना क्षेत्र के डोंगरगांव के पास हुआ। फिलहाल बस चालक का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई थी, तभी बस अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल के नीचे जा गिरी। (Khargone Road Accident)



