Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला जारी, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती

Veterinary Assistant Recruitment: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 150 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाईट में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें:- मेला देखने आई 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप, 10 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

अभ्यर्थियों को https://vyapam.cgstate.gov.in/ के पते पर जाकर आवेदन करना होगा। संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं से मिली जानकारी के मुताबिक सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 150 पदों में 61 अनारक्षित, 53 अनुसूचित जनजाति, 17 अनुसूचित जाति, 19 अन्य पिछड़ा वर्ग के पद हैं। अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन, आवश्यक शैक्षणिक आहर्ता, आयु सीमा, पाठ्यक्रम, भर्ती प्रक्रिया, नियम शर्ते, परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर की जानकारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/  पर 12 मई 2023 को शाम 5 बजे से प्राप्त कर सकते हैं। (Veterinary Assistant Recruitment)

श्रम निरीक्षक और श्रम उप-निरीक्षक के 34 पदों होगी सीधी भर्ती

वहीं कार्यालय श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ की ओर से 34 विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी हैं। जारी विज्ञापन के मुताबिक सहायक श्रम पदाधिकारी के 04, श्रम निरीक्षक के 14 और श्रम उप-निरीक्षक के 16 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी। श्रमायुक्त कार्यालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर से जारी विज्ञापन के अनुसार विज्ञापित किए गए पदों की वर्गवार रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन भी किया जा सकता है। विस्तृत विज्ञापन, पाठ्यक्रम परीक्षा कार्यक्रम ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की विधि समेत अन्य विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट http://vyapam.cgstate.gov.in पर देखी जा सकती है। परीक्षा की तिथि व्यापम द्वारा अलग से जारी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। (Veterinary Assistant Recruitment)

वहीं वन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर विभिन्न संवर्ग में 1920 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें वन और वन्य प्राणियों के प्रबंधन एवं संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए वन रक्षकों के 1525 रिक्त पदों की भर्ती की स्वीकृति जारी की गई है। इसके साथ ही वन विभाग के प्रशासनिक इकाईयों में विभागीय और कार्यालयीन कार्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहायक ग्रेड-3 के 187, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 30, शीघ्र लेखक के 34, वाहन चालकों के 144 पद समेत कुल 395 पद शामिल किए गए हैं। (Veterinary Assistant Recruitment)

Back to top button
error: Content is protected !!