मेला देखने आई 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप, 10 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
Gang rape in Tripura: देश में रेप और गैंगरेप की घटनाएंं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला त्रिपुरा के गोमती जिले का है, जहां दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 9 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले 10 लोगों में से एक व्यक्ति पीड़ित लड़की को जानता था। वह फेसबुक के जरिए लड़की से मिला था।
यह भी पढ़ें:- मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का सस्पेंशन वापस, महाराष्ट्र सरकार ने हटाए सभी आरोप
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई और मेले में मुलाकात का प्लान बनाया। जब लड़कियां मेले में पहुंची तो आरोपी ने दोनों नाबालिगों को बहला फुसलाकर बाइक पर बिठाया और पास के ही टिंघारिया के घने जंगल में ले गए। बाद में जंगल में स्थित एक रबर प्लांट में ले जाकर आरोपी ने नौ अन्य लोगों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित लड़कियों को मेला परिसर में छोड़कर चले गए। (Gang rape in Tripura)
घटना के बाद पीड़ित लड़कियों ने बीरगंज थाने में इसकी शिकायत की। पीड़ित लड़कियों की उम्र 16 और 17 साल है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मेलाराय जमातिया को उसके तिंघरिया स्थित घर से गिरफ्तार किया और उसने अपराध में शामिल अन्य लोगों के नाम का भी खुलासा किया। बता दें कि पिछले तीन दिनों में राज्य में गैंगरेप का ये दूसरा बड़ा मामला है। दो दिन पहले अगरतला के एक कॉलेज में स्टूडेंट के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया था, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (Gang rape in Tripura)
पुलिस ने कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी प्रसेनजीत पाल और उसके चाचा लक्ष्मण पाल को कोलकाता जाने के लिए उकसाने के आरोप में एमबीबी हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाद में अगरतला के दक्षिणी बाहरी इलाके में प्रसेनजीत के घर में तलाशी ली और गुरुवार रात 92 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने कहा कि इतनी बड़ी रकम के सोर्स का पता लगाने के लिए एक अलग जांच शुरू की गई थी। पुलिस परिजनों से पैसे के सोर्स और प्रसेनजीत के ठिकाने के बारे में पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। (Gang rape in Tripura)



