Google Analytics —— Meta Pixel

व्यापमं ने अलग-अलग परीक्षाओं के लिए जारी की तिथि, पढ़ें पूरी खबर

Vyapam Exam Date: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा साल 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार और विकास) सहकारी संघ मर्यादित, संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं और कार्यालय श्रमायुक्त के अंतर्गत विभिन्न भर्तियों के लिए प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण कर दिया है। सहायक प्रबंधक (उपार्जन, निर्माण, प्रक्रिया) भर्ती परीक्षा 2023 और सहायक प्रबंधक (प्रबंधन) भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक भरे जा सकेंगे। इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक रहेगी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला जारी, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती

5 जून को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। 11 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023 के ऑनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक भरे जा सकेंगे। इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक रहेगी। इसके लिए 9 जून को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इसकी परीक्षा 17 जून को होगी। सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक और श्रम उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के ऑनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक किए जाएंगे। इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक है। (Vyapam Exam Date)

प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 10 जून होगी। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 18 जून को होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप इन परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 150 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को https://vyapam.cgstate.gov.in/ के पते पर जाकर आवेदन करना होगा। संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं से मिली जानकारी के मुताबिक सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 150 पदों में 61 अनारक्षित, 53 अनुसूचित जनजाति, 17 अनुसूचित जाति, 19 अन्य पिछड़ा वर्ग के पद हैं। अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन, आवश्यक शैक्षणिक आहर्ता, आयु सीमा, पाठ्यक्रम, भर्ती प्रक्रिया, नियम शर्ते, परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर की जानकारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/  पर 12 मई 2023 को शाम 5 बजे से प्राप्त कर सकते हैं। (Vyapam Exam Date)

Back to top button
error: Content is protected !!