Google Analytics —— Meta Pixel

सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता भर्ती में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक

Teacher Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता की भर्ती प्रक्रियाधीन है। इस संबंध में 4 मई 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती में राज्य शासन ने अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक दिए जाने का निर्णय लिया है। निकट भविष्य में इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी अतिथि शिक्षकों को सूचित किया है कि वे 20 जून 2023 तक कार्यालयीन समय में बोनस अंक के लिए अपना प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में शिरकत करने मुंबई पहुंचे विनोद चंद्राकर

निर्धारित तिथि और समय के बाद प्रस्तुत प्रमाण पत्र पर किसी भी प्रकार से विचार नहीं किया जाएगा और बोनस अंक दिया जाना संभव नहीं हो पाएगा। बता दें कि राज्य शासन के आदेशानुसार प्रदेश में शिक्षकों के 12 हजार 489 पदों पर भर्ती की जा रही है।लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में 12 मई 2023 को पत्र जारी कर बोनस अंक दिए जाने की विस्तृत प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे। जिसमें शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षक को प्रत्येक वर्ष के लिए 2 बोनस अंक और अधिकतम 10 अंक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। (Teacher Recruitment 2023)

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में अतिथि शिक्षकों को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी शैक्षणिक सत्र में एक साल से कम अवधि के अध्यापन के लिए शून्य अंक देय होगा। एक पूर्ण शैक्षणिक सत्र के अध्यापन के लिए 2 अंक देय होगा। वहीं छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा और प्रभारी सचिव लक्ष्मण प्रसाद साहू बिहार की राजधानी पटना में आयोजित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। (Teacher Recruitment 2023)

दो दिवसीय सम्मेलन में 16 और 17 जून को राज्य के प्रतिनिधि अपने-अपने राज्यों में आयोजित परीक्षा, मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम और परीक्षा संचालन की गतिविधियों को साझा करेंगे और 18 जून को राज्य का अध्ययन भ्रमण करेंगे। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डलम के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्राच्य संस्कृत विद्यालयों की संख्या और संस्कृत भाषा का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों में निरंतर बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में प्रदेश में 90 संस्कृत विद्यालय संचालित हैं। प्रदेश के जिन जिलों में संस्कृत विद्यालय नहीं हैं, वहां भी संस्कृत विद्यालय शुरू करने की योजना है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम द्वारा संचालित संस्कृत विद्यालयों में संस्कृत एवं संस्कृत के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के साथ आधुनिक विषयों का भी अध्ययन कराया जाता है। राज्य में संस्कृत परीक्षाओं का सफल संचालन किया गया। (Teacher Recruitment 2023)

Back to top button
error: Content is protected !!