Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री बघेल आज लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) आज हिदायतउल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12ः35 बजे से राजधानी के ऑडिटोरियम हॉल मेकाहारा में ‘सदगुरू कबीर विश्व शांति मिशन‘, छत्तीसगढ़ संत संगठन के तत्वाधान में आयोजित सदगुरू कबीर स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर वनरक्षक भर्ती के लिए पैसे की मांग, महिला आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री (Chief Minister Bhupesh Baghel) इसके पश्चात दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 3ः20 बजे ट्रीपल आई टी आडिटोरियम नवा रायपुर पहुुंचेंगे और वहां आयोजित हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 6 वां दीक्षांत समारोह में भाग लेंगें। मुख्यमंत्री बघेल शाम 5ः30 बजे नवा रायपुर से प्रस्थान कर 5.50 बजें होटल वीडब्यू कैन्यान पहंुचेंगें और वहां बी.एस.टी.व्ही. मध्यभारत के कार्यक्रम ‘‘नवा बिहान – नवा छत्तीसगढ़‘‘ में शामिल होंगें। (Chief Minister Bhupesh Baghel)

Back to top button
error: Content is protected !!