Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

PM Modi Talk Putin: PM नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान रूस के खिलाफ हालिया बगावत की कोशिश और यूक्रेन जंग पर बातचीत हुई। राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को जंग के बारे में ताजा हालात की जानकारी दी। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ शिकायती लहजा अपनाया और कहा कि यूक्रेन सरकार मामले का डिप्लोमैटिक और पॉलिटिकल सॉल्यूशन निकालने के लिए गंभीर नहीं है। बता दें कि एक दिन पहले ही पुतिन ने मॉस्को में एक प्रोग्राम के दौरान PM मोदी की तारीफ की थी। साथ ही  कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री और मेरे दोस्त मोदी ने मेक इन इंडिया शुरू किया था। आज दुनिया उसकी कामयाबी देख रही है।

यह भी पढ़ें:- जुलाई में है छुट्टियों की भरमार, इस महीने कुल इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, पढ़ें पूरी खबर

पुतिन के ऑफिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि रूसी राष्ट्रपति ने बातचीत के दौरान भारत से दोस्ती और ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार इन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन यानी SCO और G20 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पिछले साल उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर नसीहत दी थी। उस वक्त दुनिया के तमाम मीडिया ने इसे कवरेज दिया था। (PM Modi Talk Putin)

PM मोदी ने पुतिन से कहा था कि आज का दौर जंग का दौर नहीं है। इसके जवाब में पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ जंग जल्द रोकने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि पुतिन का वादा अब तक वादा ही है। 16 महीने बाद भी रूस-यूक्रेन जंग जारी है। रूस अपना क्रूड ऑयल एशियाई देशों में सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है। चीन और भारत सबसे बड़े खरीदार हैं। 16 महीने से रूस-यूक्रेन जंग जारी है। पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। रूस ने इकोनॉमी बचाने के लिए बेहद कम दाम पर तेल एक्सपोर्ट किया है। (PM Modi Talk Putin)

वहीं पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में ट्रेड और इंडस्ट्री से जुड़े एक अहम प्रोग्राम में शिरकत की थी। इस दौरान भाषण में मोदी को उन्होंने खास दोस्त बताया था। पुतिन ने कहा था कि मोदी न सिर्फ अहम शख्सियत हैं, बल्कि मेरे खास दोस्त भी हैं। आप उनका ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम देखिए। ये कुछ साल पहले शुरू किया गया था। दुनिया को तमाम बड़ी कंपनियों को इन्वेस्टमेंट का न्योता दिया था। आज इंडिया की इकोनॉमी पर इसकी कामयाबी का असर साफ नजर आता है। कुछ दिन पहले ही भारत में रूस के एम्बेसेडर डेनिस एलिपोव ने अहम बयान दिया था। डेनिस ने कहा था कि भारत और रूस के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है। ये बताती है कि हमारे रिश्ते कितने मजबूत हैं। (PM Modi Talk Putin)

Back to top button
error: Content is protected !!