Chhattisgarh Crime News: करोड़ों की हेराफेरी , प्रभारी रेंजर निलंबित

Chhattisgarh Crime News : धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई आर्थिक अनियमितत के मामले को लेकर डीएफओ मयंक पाण्डेय की अनुशंसा पर मुख्य वन रक्षक जे.आर.नायक ने रेंजर पर निलंबन की कार्रवाई की हैं । धमतरी परिक्षेत्र में वन विभाग में कार्य करने वाले मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। मजदूरों ने ही वन विभाग में इस बात को लेकर शिकायत की थी।
यह भी पढ़े :- CG CRIME NEWS : पुलिसकर्मी की पत्नी से 5 लाख की ठगी, पुलिस ने किया केस दर्ज
धमतरी डीएफओ ने मयंक पाण्डेय ने मामले में जांच के बाद धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे के निलंबन के लिए अनुशंसा कर मुख्य वन रक्षक जे.आर.नायक को पत्र भेज था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए धमतरी वनमण्डल वनमण्डलाधिकारी ने 30 जून को महादेव कन्नौजे, उप वनक्षेत्रपाल (प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी) को तत्काल निलंबित किए जाने की अनुशंसा की गई। (Chhattisgarh Crime News )
इसके बाद छग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत महादेव कन्नौजे, उप वनक्षेत्रपाल, प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी, वनमण्डल धमतरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में महादेव कन्नौजे का मुख्यालय कार्यालय वन संरक्षक कार्य आयोजना रायपुर निर्धारित किया जाता है, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। (Chhattisgarh Crime News )



