Google Analytics —— Meta Pixel

CG Road Accident : तेज रफ्तार कार सड़क में खड़ी ट्रेलर से टकराई, 3 लोगों की हुई मौत…

CG Road Accident : कोरबा जिला में तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्रेलर से जा टकरायी। इस भीषण सड़क हादसे में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वही कार में सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे की जानकारी के बाद क्षेत्र में मातम व्याप्त हैं। वही पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।जानकारी के मुताबिक ये भीषण हादसा दर्री थाना क्षेत्र के नवनिर्मित दर्री डेम पुल पर देर रात घटित हुआ।

यह भी पढ़े :- Horoscope 2 July 2023: रविवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

बताया जा रहा हैं कि कोरबा निवासी यश गोयल अपने साथी दीपक सिंह और रूपेश गोयल के साथ कार में सवार होकर देर रात घर लौट रहा था। दर्री डेम पर बने नये पुल पर से तेज रफ्तार कार गुजर रही थी, तभी सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी। देर रात घटित इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। उधर घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में तीनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। (CG Road Accident)

मृतकों के नाम(CG Road Accident)

यश गोयल (28 साल), पिता- मनोज गोयल, एसएस ग्रिन कोरबा निवासी.
दीपक सिंह (22 साल), पिता- सदानंद सिंह, राताखार निवासी.
रुपेश गोयल (28 साल), पिता- श्याम गोयल, डीडीएम रोड निवासी.

Back to top button
error: Content is protected !!