Google Analytics —— Meta Pixel

महाराष्ट्र में मचा सियासी बवाल, शिंदे सरकार में शामिल होंगे अजित पवार?

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति (Politics of Maharashtra) में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इसी के साथ ही शरद पवार की एनसीपी टूट के कगार पर पहुंच गई है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफे की पेशकश करने वाले अजित पवार ने आज रविवार को अपने आवास पर समर्थक विधायकों के साथ बैठक की और इसके बाद 30 विधायकों के साथ शिंदे सरकार को समर्थन देने के लिए राजभवन रवाना हो गए।

यह भी पढ़े :- OMG: एक शख्स ने की मगरमच्छ से शादी, जिसके बाद उसे किस भी किया, पढ़े पूरी खबर

ऐसी खबरें हैं कि अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। उनके अलावा, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वालसे पाटिल के मंत्री पद भी शपथ ले सकते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ सभी मंत्री भी राजभवन मौजूद हैं। (Politics of Maharashtra)

ऐसी जानकारी है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में काम करने का अवसर नहीं दिया जा रहा जिसके चलते अजित वपार असंतुष्ट हैं। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले भी शामिल हुईं। हालांकि, सुले बैठक छोड़कर चली गईं।

30 विधायकों के समर्थन का दावा

सूत्रों की माने तो अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। वहीं शरद पवार ने कहा कि शरद कहा है कि इस शपथ समारोह को उनका समर्थन नहीं है। अजित पवार के साथ तकरीबन 30 विधायकों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। हैरत की बात यह है कि शरद पवार के करीबी प्रफुल पटेल, दिलीप वलसे पाटिल, छगन भुजबल भी राजभवन में मौजूद हैं। (Politics of Maharashtra)

Back to top button
error: Content is protected !!