Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री आज भरदा (टटेंगा) में करेंगे माता बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण

रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) आज  सोमवार  को बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा (टटेंगा) में माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम से निर्मित बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण करेंगे।

यह भी पढ़ें:- हड़ताल खत्म होने के बाद CM भूपेश बघेल से मिले हेल्थ वर्कर्स, पढ़ें पूरी खबर

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.30 बजे प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.55 बजे बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम टटेंगा पहुंचेंगे और वहां ग्राम भरदा (टटेंगा) में माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम से निर्मित बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री (Chief Minister Bhupesh Baghel) ग्राम टटेंगा से दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!