Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

BJP leader Ajay Chandrakar: पूर्व मंत्री चंद्राकर को भाजपा आरोप पत्र समिति के संयोजक की मिली कमान

BJP leader Ajay Chandrakar: भाजपा प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति की घोषणा अरुण साव ने कर दी है। आरोप पत्र में पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर को संयोजक बनाया गया है। साथ ही पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय और ओपी चौधरी को भी सदस्य के रूप में कमेटी में जगह दी गई है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अरुण साव की ओर से प्रदेश स्तरीय समिति की घोषणा की गई है । प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने समिति से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। 

अभी लगातार समिति के घोषणा भारतीय जनता पार्टी की और से की जा रही हैं। इससे स्पष्ट सन्देश जा रहा हैं कि अब वह चुनावों को लेकर एक्शन मोड में आ चुकी है। इस तरह की समितियों की घोषणा होना, नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटना कार्यकर्ताओं में सक्रियता को बढ़ा रहा है।

आप सभी को बता दें, शनिवार को भाजपा ने अपने घोषणा पत्र समिति भी घोषित की थी जिसके संयोजक सांसद विजय बघेल बनाए गए हैं। इससे पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को सह प्रभारी बनाया। राष्ट्रीय कार्यसमिति में धरमलाल कौशिक और विष्णुदेव साय को भी जगह मिली थी।

Back to top button
error: Content is protected !!