Chhattisgarh: बोरवेल गाड़ी और एंबुलेंस के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौके पर मौत

Kondagaon Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला कोंडागांव जिले का है, जहां एंबुलेंस और बोरवेल गाड़ी में भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार 4 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। हालांकि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर हुआ है। मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें:- नए PCC चीफ दीपक बैज ने संभाला पदभार, एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झूमा-झटकी
पुलिस के मुताबिक मुक्तांजली शव वाहन में एक परिवार के सदस्य अपने किसी रिश्तेदार के शव को लेकर जा रहे थे। वाहन जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही थी। विपरीत दिशा से एक बोरवेल उत्खनन करने वाला ट्रक आ रहा था। इसी बीच जिले के हाड़ी गांव के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल शख्स को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मौके से कुल 4 शव बरामद किया। इनमें से तीन लोगों की हादसे में मौत हुई है। जबकि एक का शव एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था, जिसे बरामद किया गया है। (Kondagaon Road Accident)
पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि साल 2021 में सड़क दुर्घटनाओं की वजह से 1.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। ये सिलसिला कई सालों से लगातार जारी है। NCRB यानी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के साल 2021 में जारी आंकड़ों के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली कुल मौतों में नशीली दवाओं-शराब के नशे में ड्राइविंग से होने वाली मौतों का हिस्सा 1.9% है। इसके अलावा सड़क पर लगभग 90% मौतें तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग और खतरनाक ड्राइविंग के कारण हुई हैं। (Kondagaon Road Accident)



