Google Analytics —— Meta Pixel

CG NEWS : नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन के किराए में नहीं होगी कटौती, जाने क्या है वजह

Vande Bharat Express : नागपुर से बिलासपुर तक चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस की टिकट में कटौती नहीं होगी। दरअसल वंदे भारत एक्सप्रेस में रायपुर मंडल से औसतन 70 प्रतिशत यात्री सफर कर रहे है, इसलिए रेलवे ने किराए में 25 प्रतिशत की कटौती नहीं करने का फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली रहने वाली ट्रेनों के यात्री किराए में 25 प्रतिशत तक कटौती करने की घोषणा की है। इसमें वंदेभारत एक्सप्रेस भी शामिल है।

यह भी पढ़े :- PM Modi in UAE: अब UAE में भी चलेगा रुपया-यूपीआई, कारोबार को लेकर हुआ बड़ा समझौता

जानकारी के अनुसार 16 बोगियों वाली वंदे भारत (Vande Bharat Express) का किराया ज्यादा होने के कारण अधिकांश यात्री इस ट्रेन से सफर को प्राथमिकता नहीं दे रहे थे, इसलिए दो महीने पहले ही इसकी आठ बोगी कम कर दी। इसके चलते 1128 की जगह अब इस ट्रेन में यात्री क्षमता 546 की रह गई हैं। ट्रेन में क्षमता कम होने व यात्रियों की संख्या के अनुपात में अंतर कम होने के कारण ही छूट का लाभ इस ट्रेन के यात्रियों को नहीं मिल पायेगा।

कितना है नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express)की भी समीक्षा की जा रही है। करीब पांच घंटे 30 मिनट की यात्रा के समय के साथ आम लोगों का मानना है कि अगर किराया कम कर दिया जाता है तो यह बहुत बेहतर होगा। अभी एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2045 रुपये है, जबकि चेयर कार का किराया 1075 रुपये है।

इसका किराया कम होने की संभावना है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी इस ट्रेन को वापस 16 बोगियों के साथ चलाने की मांग कर रहे ताकि यात्रियों को किराए में 25 प्रतिशत छूट का लाभ मिल सकें।

Back to top button
error: Content is protected !!