Google Analytics —— Meta Pixel

Crime: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से सनसनी, वारदात के बाद जला दिए शव

Murder in Jodhpur: देशभर में हत्या समेत अन्य अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के जोधपुर का है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। साथ ही शवों को जला दिए गए। हत्यारों ने परिवार की 6 महीने की मासूम को भी नहीं छोड़ा। बुधवार सुबह चारों के शव घर के आंगन में जले हुए मिले। मामला शहर के चौराई गांव का है। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई।

यह भी पढ़ें:- RAIPUR नग्न प्रदर्शन पर भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल से कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग

 हत्या के बाद सभी को घसीटते हुए घर के आंगन में लाया गया और आग लगा दी गई। पुलिस जांच के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है। इस सामूहिक हत्याकांड की क्या वजह रही, बदमाश कौन थे, कहां के थे, कितने थे, किस हथियार से मर्डर किया गया, ये सब अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने जब सुबह घर से धुआं उठते देखा तो मकान के पास पहुंचे, जहां अंदर जाकर देखा तो पता चला चार परिजनों के शव पड़े थे। ASI अमना राम ने बताया कि पूनाराम (55), उसकी पत्नी भंवरी (50), बहू धापू (24) और उसकी 6 महीने की बेटी के शव जले हुए मिले हैं। (Murder in Jodhpur)

बच्ची का शव पूरी तरह जल गया था। बाकी के शव अधजले थे। पुलिस के मुताबिक परिवार खेती बाड़ी करता था। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और छह महीने की बच्ची शामिल है। SP धमेंद्र सिंह ने कहा कि मासूम बच्ची से भी किसी ने रंजिश निकाल ली है। बच्ची अपनी मां के पास ही जली हालत में मिली है। माना जा रहा है कि सभी को पहले तो जान से ही मार दिया गया है या फिर इतना पीटा गया है कि वे बेहोश हो गए। उसके बाद झोपड़ी में ले जाकर सभी को जला दिया गया। फिलहाल अधजले शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है। झोपड़ी का अन्य सामान भी जलकर खाक हो चुका है। मामले की जांच जारी है। (Murder in Jodhpur)

Back to top button
error: Content is protected !!