Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश ने युवाओं से राजनीति में आने का किया आह्वान, कहा-आपके आने से ही आगे बढ़ेगा प्रदेश

Bhet Mulakat With Youth: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में धमतरी से आए युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनों का छत्तीसगढ़ विषय पर जोशीले तरीके से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जोशीले भाषण से इतना खुश हुए कि सोमेश्वर को अपने पास बुलाकर गले लगा लिया और सिर पर रखकर आर्शिवाद दिया। मुख्यमंत्री ने सोमेश्वर के लिए युवाओं से खचा-खच भरे स्टेडियम में तालियां बजवाईं। 

यह भी पढ़ें:- ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण होरा ने पेश की मिसाल, दो बच्चियों और 3 दिव्यांग बच्चों को लिया गोद

मुख्यमंत्री से इंजीनियरिंग की छात्रा शगुन श्रीवास्तव ने पूछा कि आपकी सरकार युवाओं को राजनीति में लाने के लिए क्या प्रयास कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जितने ज्यादा युवा राजनीति में आएंगे उतना ही ज्यादा लोगों को पढ़े-लिखे युवाओं का नेतृत्व मिलेगा और हमारा प्रदेश आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया। धमतरी के भुजेश कुमार ने मुख्यमंत्री से उनके पढ़ाई के दौरान आई समस्या के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया की बचपन में गांव में सड़कें, बिजली, नाली की समस्या को देखता था। मुझे लगता था कि विधायक ही इस समस्या का समाधान करता है। मेरे मन में भी आया कि मैं भी एक दिन विधायक बनूंगा। (Bhet Mulakat With Youth)

उन्होंने कहा कि मैंने शुरुआत की और निरंतर संषर्घ के बाद आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं। मैं पूरी कोशिश करता हूं कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। रायपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवाओं से मुख्यमंत्री सीधे रूबरू हुए। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री समक्ष अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ उनके बाते सुनी बल्कि मौके पर ही युवाओं की मांग पर कई अहम घोषाणाएं की। मुख्यमंत्री ने युवाओं की मांग पर दंत चिकित्सकों को 2 साल ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ करने, शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी में पीजी कोर्स प्रारंभ करने, स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति, फीजियोथेरेपी कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था समेत छत्तीसगढ़ी भाषा में अध्यापक भर्ती करने की घोषणा की। (Bhet Mulakat With Youth)

भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत अरपा पैरी के धार से हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष युवाओं ने मेरे सपनों के छत्तीसगढ़ पर अपने विचार, कविता और भाषण की प्रस्तुत किए। उसके बाद मुख्यमंत्री ने युवाओं से बातचीत की। पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र प्रणव कुमार ने प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट जारी करने और पारदर्शिता के लिए उचित उपाय करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस पर अमल करने का आश्वासन दिया। धर्मेश नायक ने कहा कि हमने टैटू आर्ट का कोर्स किया है। उन्होंने महादेवघाट को कला केंद्र के रूप में घोषित करने की मांग की, जिससे टैटू कलाकारों को प्रोत्साहन मिले। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव पर विचार कर कार्रवाई करने की बात कही। (Bhet Mulakat With Youth)

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्र भोजराज धनगर ने स्कूल स्तर पर प्रशिक्षित कला के शिक्षक नियुक्त करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा अभी संगीत विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालय खोले जा रहे हैं, उसके बाद निश्चित रूप से स्कूली स्तर पर भी से लागू किया जाएगा। कसडोल के देवेंद्र सतनामी ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज आने-जाने के लिए बसों में फ्री टिकट की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू, ऋषि वालिया बैंड इंडियन रोलर्स और राहुल नायक के बैंड की प्रस्तुति हुई। जब भी रायपुर आओगे आधारित वीडियो का विमोचन हुआ। (Bhet Mulakat With Youth)

Back to top button
error: Content is protected !!