Google Analytics —— Meta Pixel

गिरीश शर्मा भारत श्री राष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित, इंदौर में हुआ सम्मान समारोह

Girish Sharma: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गिरीश कुमार शर्मा को भारत ग्रो फॉउंडेशन द्वारा इंदौर में भारत श्री राष्ट्रीय सम्मान 2023 प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एयर मार्शल शशिकर चौधरी, विशेष अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल बी .एस. सिसोदिया इंडियन आर्मी, मुख्य सेलिब्रिटी बॉलीवुड स्टार मुस्ताख खान और टीवी स्टार सुनील थे। इंदौर में आयोजित इस सम्मान समारोह में देशभर के कई सम्मानीयजनों को अपने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया गया, जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी विकासखंड और जिला गरियाबंद में शिक्षकीय कार्य कर रहे गिरीश कुमार शर्मा, सहायक शिक्षक (एल. बी.) को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये भारत ग्रो फॉउंडेशन द्वारा भारत श्री राष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने चुनाव पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारियों में किया परिवर्तन, इन्हें मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

बता दें कि गिरीश कुमार शर्मा को 2019 में मुख्यमंत्री शिक्षक अलंकरण पुरस्कार शिक्षा दूत, कोविड 19 के समय ऑनलाइन क्लास एवं मोहल्ला क्लास में विशेष योगदान के लिए जिलाधीश महोदय द्वारा सम्मान प्रदान किया जा चुका है। साथ ही 26 जनवरी 2023 में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह , राज्योत्सव, छत्तीसगढ़ ओलंपिक, युवा महोत्सव के मंच संचालन के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शर्मा ने पूरे विद्यालय में प्रिंट रिच वातावरण बना अपने विद्यालय को एक नया रूप दिया है उनके द्वारा जो शाला की बाहरी दीवारों को रेलगाड़ी के डिब्बे का रूप दिया गया है। (Girish Sharma)

उसने सबको अपनी ओर आकर्षित किया है। साथ ही उनके इस नवाचार से बच्चो के मन मे विद्यालय आने के लिए एक अलग ही उत्साह देखा गया। गिरीश कुमार शर्मा ने इस सम्मान का श्रेय अपने दादा- दादी, मां-पिता के आशीर्वाद , आत्मीय जनों के स्नेह और उच्चाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में भारत श्री राष्ट्रीय सम्मान 2023 मिलने पर जिला शिक्षाधिकारी डी. एस. चौहान, जिला मिशन समन्वयक के. एस.नायक, प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्याम चंद्राकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर .पी. दास, विकासखंड स्रोत समन्वयक तेजेश शर्मा और शिक्षकों ने गिरीश कुमार शर्मा को बधाई दी है। (Girish Sharma)

Back to top button
error: Content is protected !!