Google Analytics —— Meta Pixel

इतिहास रचने से चंद कदम दूर ISRO, जानें कैसे होगी Chandrayaan 3 की लैंडिंग

Chandrayaan-3 Latest News : चांद पर पहुंचने की रेस में भारत ने रूस को पीछे छोड़ दिया है. रूस का लूना-25 (Luna-25) चंद्रमा पर क्रैश कर चुका है. बता दें कि लूना-25 भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग से दो दिन पहले चांद की सतह पर उतरने वाला था. हालांकि रविवार (Sunday) को यह चांद से टकराकर क्रैश हो गया. अब पूरी दुनिया की नजर चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई है. इस खबर में हम आपको इसके लैंडिंग का पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं.

बता दें कि चंद्रयान-3  (Chandrayaan-3 Latest News ) इस समय चांद से 25 किमी की दूरी पर चक्कर लगा रहा है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि लैंडर माड्यूल सॉफ्ट लैंडिंग से पहले अंदरूनी जांच की प्रक्रिया से गुजरेगा. इसके बाद यह लैंडिंग साइट पर सूरज के निकलने का इंतजार करेगा.

यह भी पढ़ें : मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू, फूलोदेवी नेताम को मिली जगह 

मालूम हो कि लैंडर मॉड्यूल में लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान हैं. रोवर प्रज्ञान लैंडर विक्रम की गोद में बैठकर चांद की करीबी कक्षा में चक्कर लगा रहा है. 17 अगस्त को चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर मॉड्यूल विक्रम खुद ही आगे बढ़ रहा है. अब चांद से इसकी दूरी महज 25 किमी रह गई है. बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर को चांद की सतह पर पहले 23 अगस्त को 5 बजकर 47 मिनट पर उतरने की उम्मीद थी लेकिन अब ISRO ने समय में बदलाव किया है. (Chandrayaan-3 Latest News )

चंद्रयान 3 की लाइव स्ट्रीमिंग आप इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर देख सकते हैं। वहीं, यूट्यूब पर आप इसरो के आधिकारिक चैनल इसरो ऑफिशियल पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसरो के फेसबुक पेज पर भी आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। वहीं, यदि आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो दूरदर्शन नेशनल टीवी पर शाम 5.27 बजे से सीधा प्रसारण होगा।

बता दें कि इससे पहले रूस का लूनर मिशन लूना 25 चांद की सतह पर क्रैश हो गया है। रूस चंद्रमा की दौड़ से बाहर हो गया है। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। लूना-25 को भारत से दो दिन पहले 21 अगस्त को चंद्रमा पर उतरना था।

Back to top button
error: Content is protected !!