Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी से शादी करना चाहती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा, रखी ये शर्त

नई दिल्ली: शर्लिन चोपड़ा बॉलीवुड  (Bollywood Actress Sherlyn Chopra) की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. वह कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में भी आ चुकी हैं. अब एक बार फिर से शर्लिन चोपड़ा ने अपने नए बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया है. शर्लिन चोपड़ा ने कहा है कि वह राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं. लेकिन उन्होंने इसके साथ एक शर्त भी रखी है. जिसे जानकर हर कोई हैरान हो सकता है.

यह भी पढ़े :- India Asia Cup 2023 Squad : एशिया कप के लिए टीम इंडिया जारी, शुभमन गिल बाहर

शर्लिन चोपड़ा (Bollywood Actress Sherlyn Chopra) का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने बहुत सारे फैंस से घिरी हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान एक फैंस ने शर्लिन चोपड़ा से पूछा है कि क्या वह राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं. इस पर एक्ट्रेस मजेदार जवाब देती हैं. वह कहती हैं, ‘हां क्यों नहीं, लेकिन मैं चाहूंगी कि शादी के वक्त मेरा सरनेम चोपड़ा ही रहे.’ शर्लिन चोपड़ा के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

देखिए VIDEO…

सोशल मीडिया पर शर्लिन चोपड़ा  (Bollywood Actress Sherlyn Chopra) का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हुआ है. पीएम मोदी के उपनाम के बारे में उनकी टिप्पणियों के बाद मानहानि मामले में दो साल की जेल की सजा मिलने के बाद मई में राहुल गांधी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था. 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली में, पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए गांधी ने कहा था कि सभी चोरों का सामान्य उपनाम मोदी कैसे है? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होना स्वागत योग्य कदम, यह फैसला भारत के लोगों, खासकर वायनाड की जनता के लिए राहत ले कर आया है.

Back to top button
error: Content is protected !!