Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, सरगुजा में सबसे कम बारिश दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Rain Break: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के बाद इस पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेगी। बीते दिनों प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई थी, लेकिन अब बारिश पर ब्रेक लगने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक प्रदेश में 4 से 5 दिनों के बाद फिर अच्छी बारिश हो सकती है। फिलहाल तापमान बढ़ने से उमस लोगों को परेशान कर सकता है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

यह भी पढ़ें:- इतिहास रचने को तैयार चंद्रयान-3, चंद्रमा पर लैंडिंग का स्कूलों में होगा सीधा प्रसारण

राज्य शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 697.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से  22 अगस्त सुबह तक रिकॉर्ड की गई बारिश के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1234.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 325.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 609.2 मिमी, बलरामपुर में 631.8 मिमी, जशपुर में 556.5 मिमी, कोरिया में 667.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 680.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। (Chhattisgarh Rain Break)

इसी तरह रायपुर जिले में 810.0 मिमी, बलौदाबाजार में 691.3 मिमी, गरियाबंद में 640.3 मिमी, महासमुंद में 736.2 मिमी, धमतरी में 717.4 मिमी, बिलासपुर में 720.0 मिमी, मुंगेली में 860.4 मिमी, रायगढ़ में 778.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 615.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 593.1 मिमी, सक्ती में 591.0 मिमी, कोरबा में 679.4 मिमी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 684.4 मिमी, दुर्ग में 569.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। कबीरधाम जिले में 549.8 मिमी, राजनांदगांव में 777.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 893.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 718.9 मिमी, बालोद में 757.7 मिमी, बेमेतरा में   545.1 मिमी, बस्तर में 716.0 मिमी, कोण्डागांव में 612.8 मिमी, कांकेर में 664.4 मिमी, नारायणपुर में 624.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 810.3 मिमी और सुकमा में 1024.7 मिमी औसत बारिश एक जून से अब तक रिकॉर्ड की गई है। (Chhattisgarh Rain Break)

Back to top button
error: Content is protected !!