Google Analytics —— Meta Pixel

चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के बाद भेजी पहली तस्वीर, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

CM Bhupesh on Chandrayaan: चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर कदम रखते ही फोटो भेजी है। इसरो ने चंद्रमा पर उतरते समय चंद्रयान-3 के लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें जारी की है। इसरो का कहना है कि Ch-3 लैंडर और MOX-ISTRAC बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर श्रमवीरों को दी सौगात, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से इस कठिन मिशन को पूरा कर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश के लोगों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है। (CM Bhupesh on Chandrayaan)

चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर यूके अंतरिक्ष एजेंसी ने भी बधाई दी है। यूके स्पेस एजेंसी में चैंपियनिंग स्पेस डायरेक्टर प्रोफेसर अनु ओझा ओबीई ने कहा कि इंजीनियरिंग और दृढ़ता की इस अद्भुत उपलब्धि पर भारत को बधाई। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग इस बात का सबूत है कि हम एक नए अंतरिक्ष युग में रह रहे हैं, जहां दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां और कंपनियां चंद्रमा और उससे आगे की ओर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।  (CM Bhupesh on Chandrayaan)

नासा ने भी चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर बधाई दी है। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने ट्वीट कर कहा कि- चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई और भारत को चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है। चंद्रयान 3 की सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं इस मौके पर देश के 140 करोड़ लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं कि इस अमृत काल में हमारे देश को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सफलता मिली है जो हम सब के लिए गौरव का विषय है। मैं टीम चंद्रयान को भी बधाई देता हूं क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत ने भारत को गौरवान्वित किया है… मैं पीएम मोदी को भी बधाई देना चाहता हूं। (CM Bhupesh on Chandrayaan)

Back to top button
error: Content is protected !!