CM भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर श्रमवीरों को दी सौगात, पढ़ें पूरी खबर

CM Bhupesh on Shramveer: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन पर राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक जुटी भीड़ ने अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर लोगों से अपार स्नेह पाकर खुशी से अभिभूत हो गए। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इनमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 01 लाख रुपए करने और राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार और राजनांदगांव का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में उन्नयन की घोषणा शामिल है।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने ब्रिक्स समिट के ओपन सेशन को किया संबोधित, कहा- ब्रिक्स के विस्तार का करेंगे पूरा समर्थन

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भू-खंड पर आवास निर्माण-नवीन आवास क्रय करने के लिए राशि 50 हजार रूपए मंडल द्वारा एकमुश्त देने का प्रावधान है, इस योजना की राशि को बढ़ाकर एक लाख रूपए करने की घोषणा की गई। इसी तरह राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का उन्नयन कर सहायता श्रमायुक्त कार्यालय किए जाने की घोषणा की गई। (CM Bhupesh on Shramveer)

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इनमें किसान, मजदूर से लेकर अनुसूचित वर्ग समेत सभी वर्ग के लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस कड़ी में श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 हजार 507 हितग्राहियों को एक करोड़ 81 लाख रूपए की राशि का वितरण कर लाभान्वित किया।  इन योजनाओं में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु और दिव्यांग सहायता योजना में एक हितग्राही को 5 लाख रुपए शामिल है। (CM Bhupesh on Shramveer)

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना में 6 हितग्रहियों को 3 लाख रुपए और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 500 हितग्राहियों को 20 हजार रुपए प्रति हितग्राही के मान से एक करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना अंतर्गत एक हजार 860 महिला हितग्राही को 68 लाख 19 हजार रुपए और 140 पुरूष हितग्राहियों को 5 लाख 18 हजार रुपए की देय राशि शामिल है। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल सुशील सन्नी अग्रवाल समेत श्रम मंडल के पदाधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। (CM Bhupesh on Shramveer)

Related Articles

Back to top button