Google Analytics —— Meta Pixel

महासमुंद : कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर युवाओं ने संसदीय सचिव के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश

कांग्रेस प्रवेश करने वालों का संसदीय सचिव ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

महासमुंद । कांग्रेस (Congress) की नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम बनपचरी के युवाओं ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने कांग्रेस प्रवेश करने वालों सभी युवाओं का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, 22 ट्रेनों को किया गया रद्द

आज शनिवार को ग्राम बनपचरी के युवाओं ने हनी चंद्राकर के नेतृत्व में संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक  चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान युवाओं ने कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस (Congress) प्रवेश की इच्छा जताई। बाद इसके उद्वव नेताम, देवनारायण ध्रुव, नवीन उइके, लोकेश विश्वकर्मा, वेदप्रकाश ध्रुव, इथलेश ध्रुव, चंद्रनारायण ध्रुव, मोरध्वज ध्रुव, टुकेश्वर ध्रुव, प्यारेलाल, देव कुमार, नीलकंठ ध्रुव, उमाशंकर ध्रुव, यशकुमार ध्रुव, नेहरू ध्रुव, लोकनाथ ध्रुव, दामोदर ध्रुव, रंजन कुंभकार आदि ने कांग्रेस प्रवेश किया।

कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी युवाओं का संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार कार्य कर रही है। उससे छत्तीसगढ़ की जनता का समुचित विकास हो रहा है। जिससे लोग स्वस्फूर्त होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में रविवार को होगी गंगा आरती

सावन महीने के पावन पर्व पर रविवार को बम्हनी से जल लेकर सिरपुर के गंधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। शाम को भव्य गंगा आरती होगी। कांवड़ यात्रा का बम्हनी, परसट्ठी, बरोंडाबाजार, मचेवा, शास्त्री-चौक, बरोड़ाचौक, जनपद पंचायत, नगर(Congress) पालिका,कांग्रेस भवन, ओवरब्रिज, एकताचौक, बेमचा, परसदा, कौंदकेरा, गांडाघाट, तुमगांव, भोरिंग, जोबा, गढ़शिवनी, पीढ़ी, मोहकम, खड़सा, सेनकपाट, सिरपुर में स्वागत किया जाएगा। बाद इसके शाम को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया है। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम मेें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!