Google Analytics —— Meta Pixel

युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 325 पदों पर होगी भर्ती

Raigarh Placement Camp: निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 28 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजे रायगढ़ के सारंगढ़ जनपद पंचायत सभाकक्ष में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें दो नियोजक के माध्यम से लगभग 325 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र आवेदक  समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं। रायगढ़ जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वेदांता स्किल स्कूल बालको, कोरबा में वेल्डर और फिटर में पुरूष वर्गों के लिए 50-50 पद रिक्त है, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8 और 10वीं उत्तीर्ण जरूरी है।

यह भी पढ़ें:- साहू समाज महिला प्रकोष्ठ धमतरी ने मनाया रक्षाबंधन महोत्सव, फौजी भाइयों को बांधा रक्षासूत्र

इसी तरह होटल प्रबंधन में 10वीं उत्तीर्ण महिला और पुरूष दोनों वर्ग के लिए 50 पद, सिलाई मशीन ऑपरेटर में 8वीं उत्तीर्ण महिला और पुरूष दोनों वर्ग के लिए 50 पद, इलेक्ट्रीशियन में 10वीं उत्तीर्ण पुरूष वर्ग के लिए 50 पद और सोलर टेक्नीशियन में आईटीआई उत्तीर्ण पुरूष वर्ग के लिए 50 पद रिक्त है। इसी तरह शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड रायपुर में सेल्स ऑफिसर 25 पद रिक्त है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10 और 12वीं उत्तीर्ण समेत आयु सीमा 22 से 35 साल के बीच है, जिसका कार्यक्षेत्र खरसिया, सक्ती, डभरा, चंद्रपुर है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायगढ़ में संपर्क कर सकते हैं। (Raigarh Placement Camp)

योग्यताधारी युवक-युवतियां हो सकते हैं शामिल

ऐसे में योग्यताधारी युवक-युवतियां समस्त प्रमाण पत्र के ओरिजनल दस्तावेजों के साथ इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। नियोक्ता कंपनी वेदांता कोरबा द्वारा इस कैंप में वेल्डर और सिलाई मशीन ऑपरेटर पद के लिए योग्यता आठवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। फिटर, होटल प्रबंधन और इलेक्ट्रीशियन पद के लिए योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। सोलर टेक्नीशियन पद के लिए योग्यता ITI होना चाहिए। इन सभी पदों के लिए प्रतिमाह वेतनमान दस हजार से 12 हजार होगा। रायपुर के नियोक्ता कंपनी द्वारा सेल्स ऑफिसर पद के लिए योग्यता 10वीं और 12वीं पास होनी चाहिए। प्रतिमाह वेतनमान 10000 से 14000 प्रतिमाह होगा। इसके लिए आयु सीमा 22 से 35 साल होनी चाहिए। सेल्स ऑफिसर का कार्य क्षेत्र खरसिया, सक्ती, डभरा और चंद्रपुर होगा। (Raigarh Placement Camp)

Back to top button
error: Content is protected !!