Google Analytics —— Meta Pixel

CG Election 2023 : कांग्रेस के चुनाव समिति की बैठक में आज उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक कल सोमवार 4 सितंबर को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में होगी। बैठक में 90 विधानसभा के लिए दावेदारों की सूची तैयार की जाएगी। बता दें कि पीसीसी के पास दावेदारों की सूची पहुंची है।

यह भी पढ़ें : एक देश-एक चुनाव: कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी का ऐलान, 8 सदस्यों को मिली जगह 

(CG Election 2023) बैठक में तीन–तीन दावेदारों के नामों का पैनल तैयार होगा। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कल छत्तीसगढ़ में आ रहे हैं। इसी दौरान उम्मीदवारों को सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिसके बाद 6 सितंबर को कांग्रेस सूची जारी होगी।

यह भी पढ़ें : जनजाति सम्मेलन में सरायपाली पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कमल फूल भेंट कर किया स्वागत

Back to top button
error: Content is protected !!