Google Analytics —— Meta Pixel

7 सितंबर को देशभर के सभी जिलों में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालेगी कांग्रेस, पढ़ें पूरी खबर

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए देशभर के सभी जिलों में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आयोजित करेगी। पार्टी ने इसके लिए कई जगहों पर आयोजन करने की भी योजना बनाई है। बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 145 दिन तक चली 4000 किलोमीटर लंबी यात्रा का समापन 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। जानकारी के मुताबिक यात्रा कितनी लंबी होगी, इसकी रूपरेखा और अन्य जानकारी जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटियों को भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के 52 शिक्षकों का होगा सम्मान, 4 टीचर्स को स्मृति पुरस्कार देंगे राज्यपाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर में यात्रा के समापन के मौके पर शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में कहा था कि मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए की है। हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है, जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 सार्वजनिक सभाओं को संबोधित किया था। वहीं 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया। उन्होंने चलते हुए 275 से ज्यादा चर्चाओं में हिस्सा लिया। जबकि रुककर 100 के करीब चर्चाएं की थीं। (Congress Bharat Jodo Yatra)

राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान देश के 12 राज्यों से गुजरे थे, जिसमें कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। यात्रा के दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल हुए थे। जानकारों का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस की छवि को बदलने में काफी अहम भूमिका निभाई है। यात्रा ने राजनीति में अनमने और पार्ट-टाइम नेता के बजाय राहुल की विपक्ष के एक परिपक्व और एक गंभीर नेता की छवि गढ़ने में मदद की। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने 8 अगस्त को जानकारी दी थी कि राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक की पदयात्रा करेंगे। हालांकि उन्होंने यात्रा की तारीख नहीं बताई थी। (Congress Bharat Jodo Yatra)

Back to top button
error: Content is protected !!