Google Analytics —— Meta Pixel

Gariaband News: डॉ. आर के तलवरे छग प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ गरियाबंद के जिलाध्यक्ष नियुक्त, कर्मचारियों में काफी उत्साह

Gariaband News : छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के द्वारा जिला स्तर पर संगठन का विस्तार किया गया हैं। जिला गरियाबंद का डॉ. आर. के. तलवरे को अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। श्री तलवरे के नियुक्ति से जिले के अधिकारियों में काफी उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़े :- सनातन पर स्टालिन के बयान से भड़के असम CM, बोले मुझे कांग्रेस से ज्यादा दिक्कत है स्टालिन से नहीं

उनकी नियुक्ति पर कमल वर्मा, प्रांताध्यक्ष छ. ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, रायपुर (छ.ग.) ने कहा, संगठन के कार्य विस्तार को ध्यान में रखते हुए डॉ. रामकिशोर तलवरे, प्रभारी प्राचार्य, शा. वीर सुरेन्द्र साय, स्नातक महाविद्यालय, गरियाबंद को जिला गरियाबंद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।

जिला गरियाबंद के अध्यक्ष नियुक्त के अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि, उनके कुशल नेतृत्व में एसोसिएशन के संविधान के अनुरूप जिला कमेटी का संचालन, प्रांतीय कमेटी के सभी साथियों के साथ समन्वय से होगा। श्री तलवरे की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के सभी पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!