Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में एक और गैंगरेप! शिक्षिका के साथ हुआ बलात्कार , फरार आरोपियों की तलाश जारी

Another Gangrape in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को लेकर कई कानून बने हुए हैं। बावजूद इसके प्रदेश से लगातार रेप और गैंगरेप के मामले सामने आ रहे हैं। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक टीचर के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई है। यहाँ दो दरिंदो ने वाटरफॉल घूमाने लाये शिक्षिका को हवस का शिकार बना लिया। बगीचा पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़े :- मोदी सरकार के रूख के समर्थन आए शशि थरूर! बोले – जिन्ना ने भी ‘इंडिया’ नाम पर जताई थी आपत्ति

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय में पदस्थ है। जिसकी पहचान आरोपियों से हुई फोन पर बातचीत चलती रही। इसके बाद इन लोगों ने घूमने का प्लान बनाया। और तीनों कुसमी के मनोहरपुर आकर दनगरी वॉटरफॉल चले गए।

घूमते हुए दोनों दरिंदों की नियत बिगड़ी और घने जंगल का फायदा उठाते हुए पीड़िता को जबरदस्ती सुनसान जगह ले जाकर हवस (Another Gangrape in Chhattisgarh) का शिकार बना लिया। दोनों टीचर को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे और फिर वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मामले की शिकायत पंडरा पाठ चौकी में कराई. जिस पर बगीचा थाने में आरोपी सद्दाम खान व सोनू उर्फ इम्तियाज के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294,506,323 व 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है. (Another Gangrape in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!