Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बीते 5 साल में हुआ अभूतपूर्व विकास: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Mallikarjun Kharge in Rajnandgaon: राजनांदगांव के ठेकवा गांव में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते पांच सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नीति आयोग की रिपोर्ट देखें तो बीते पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। हमारी सरकार ने जनता से जो भी वादे किए, उन्हें सरकार ने पूरा किया। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपए के 1867 विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन की सौगात राजनांदगांव के निवासियों को दी। साथ ही 3 करोड़ 25 लाख की सामग्री भी वितरित की गई।

यह भी पढ़ें:- बुनकर समाज नए जमाने के अनुरूप उन्नत हुनर के साथ अपने परंपरागत पेशे को आगे बढ़ाएं: CM भूपेश बघेल

इस मौके पर खरगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार दलितों की, गरीबों की, पिछड़ों की और किसानों की सरकार है। गांधी जी यह कहते थे कि मैं ऐसे भारत का निर्माण करना चाहता हूं जहां गरीब से गरीब आदमी भी महसूस करे कि यह देश उसका है। इसी भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कार्य किया गया। एक जमाना था जब बहुत कम धान किसानों से खरीदा जाता था। इस साल एक लाख सात हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। 19 लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को फसल का उचित मूल्य मिला। इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये। लघु वनोपज हम लोग खरीद रहे हैं। आदिवासी भाईबहनों को वनाधिकार दिया गया। खरगे ने कहा कि हमने बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया। केंद्र सरकार ने भी छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की बहुत तारीफ की। (Mallikarjun Kharge in Rajnandgaon)

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में आजाद भारत को गढ़ने का कार्य शुरू हुआ। बड़े बड़े उद्योग आये, छत्तीसगढ़ में भी उद्योग खुले। लाखों लोगों को रोजगार मिला। यहां पावर प्लांट खुले, स्टील प्लांट खुले। देश के औद्योगिक विकास की नींव रखी गई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि सांप्रदायिक सद्भाव की भूमि है। लोग बहुत सरल सहज हैं। उन्होंने राजनांदगांव की विभूतियों का भी इस अवसर पर स्मरण किया। उन्होंने महंत घासीदास, ठाकुर प्यारेलाल और  किशोरीलाल शुक्ल जी का स्मरण किया। उन्होंने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी  कन्हैयालाल का भी नमन किया। साथ ही गुरु घासीदास और शहीद वीरनारायण सिंह का भी नमन किया। खरगे ने कहा कि अभी मैं जांजगीर जिले में भरोसे का सम्मेलन में गया था। वहां मिनी माता के नाम से मेडिकल कालेज का नामकरण किया गया है। यहां जल्द ही मेडिकल कॉलेज शुरू होगा।  (Mallikarjun Kharge in Rajnandgaon)

Back to top button
error: Content is protected !!