Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों ने देशप्रेमी मलकीत को मार डाला – BJP

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के (BJP) नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भिलाई के खुर्सीपार इलाके में मलकीत सिंह की अत्यंत जघन्य तरीके से हत्या की गई। हत्यारे छत्तीसगढ़ की भूमि पर, भारत की धरती पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

यह भी पढ़े : Yashobhoomi : प्रधानमंत्री विश्व की सबसे बड़ी कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर ‘यशोभूमि’ के पहले फेज का किया उद्घाटन

मलकीत ने उनका विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई। उनकी हत्या एक समुदाय विशेष के लोगों ने की। इस तरह की वारदातें छत्तीसगढ़ में तेजी के साथ बढ़ रही हैं। यह कांड पूरे जनमानस को झकझोर देने वाला कांड है। यह सिर्फ मलकीत सिंह की हत्या नहीं है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। इस तरह की मानसिकता रखने वालों को कुचलना जरूरी है। (BJP)

यह भी पढ़े : जब बैंक गारंटी नहीं देता तब मोदी गारंटी देता है, Yashobhoomi पर बोले PM मोदी

यह हम सब लोगों के लिए चुनौती है। उस भिलाई के खुर्सीपार में यह वीभत्स घटना हुई, जहां मुख्यमंत्री रहते हैं, जहां गृहमंत्री रहते हैं, जहां और भी तीन मंत्री रहते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रतिदिन चोरी, डकैती, हत्या, फिरौती, बलात्कार, चैन स्नैचिंग, चाकूबाजी, गोली चलना आम बात हो गई है। हमारा आरोप है कि कांग्रेस के संरक्षण में यह सारे कामों को अंजाम दिया जा रहा है। (BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!