Google Analytics —— Meta Pixel

भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, 17 लोगों की हुई मौत

Landslide in Congo: भारत के साथ ही कई देशों में भारी बारिश से हालात खराब है। इस बीच कॉन्गो के उत्तर-पश्चिमी इलाके में लैंडस्लाइड से 17 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा उत्तर पश्चिमी मोंगाला प्रांत के लिसल टाउन में हुआ। लैंडस्लाइड के चलते पहाड़ी की तली में बने घर ढह गए और लोग मलबे में दब गए। अब तक 17 शवों को निकाले जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि घरों का मलबा साफ किए जाने पर और भी लोगों के शव बरामद होने की संभावना है। प्रांत के गवर्नर ने तीन दिन का शोक घोषित किया है।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों ने देशप्रेमी मलकीत को मार डाला – BJP

अभी बचाव दल तलाशी अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अधिकारियों के मुताबिक मोंगला प्रांत के लिसल शहर में कांगो नदी के किनारे ये घटना हुई। पीड़ित पहाड़ की तलहटी में बने घरों में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है, जिसमें कई घर जमींदोज हो गए। प्रांत के गवर्नर ने कहा कि मलबे को हटाने और लोगों को बचाने के लिए मशीनरी की सख्त जरूरत है। गवर्नर ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। (Landslide in Congo)

बारिश से हो रहा भारी नुकसान

बता दें कि कई इलाकों में हो रही भारी बारिश की वजह से काफी नुकसान हो रहा है। इससे पहले अप्रैल में भी कांगो में भूस्खलन हुआ था। इस दौरान 21 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही कई लोग लापता हो गए थे। यह भूस्खलन बोलोवा गांव के नदी वाले इलाके के पास हुआ था। इस हादसे में आठ महिलाओं और 13 बच्चों की मौत हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल 2022 के सितंबर महीने में ही मसीसी क्षेत्र के बिहंब्वे गांव में भूस्खलन से करीब 100 लोगों की जान चली गई थी। पहाड़ी इलाके में रहने के कारण लोग भूस्खलन के शिकार हो रहे हैं। (Landslide in Congo)
Back to top button
error: Content is protected !!