CG Election 2023: चुनाव की घोषणा के साथ ही सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर लगी रोक

CG Election 2023 : आचार संहिता लागू होते ही प्रदेश के सभी पांच लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी अब निर्वाचन आयोग के अधीन हो गये हैं। लिहाजा कई सारी पाबंदियां भी कर्मचारियों व अधिकारियों पर लागू हो गयी है। कर्मचारियों व अधिकारियों की आचार संहिता तक छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है। यानि 5 दिसंबर तक सीएल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप का दूसरा मैच भी नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, कल अफगानिस्तान के साथ होगा मुकाबला
समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय इकाईयों, उपक्रमों के अमलों की अवकाशों की स्वीकृति हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति के पश्चात ही अवकाश की पात्रता होगी। साथ ही कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी अवकाश स्वीकृति होने के पश्चात ही अवकाश पर जा सकते हैं। (CG Election 2023)
यह भी पढ़ें:- Raj Thackeray Warning : टोल प्लाजा को आग लगा देंगे, सरकार को राज ठाकरे ने दी धमकी…..
जिले में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्वानुमति के बिना न तो अवकाश पर प्रस्थान करेंगे और न ही मुख्यालय छोडेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। (CG Election 2023)



