Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर: मां वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, इस साल आंकड़ा 80 लाख के पार

Vaishno Devi Temple: जम्मू-कश्मीर के मां वैष्णो देवी मंदिर में इस साल भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्‍या 80 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। 11 सालों के बाद इस साल भक्तों की संख्या एक करोड़ तक पहुंच सकती है। नवरात्र के नौ दिन समेत पिछले 10 दिनों के दौरान 4 लाख यात्रियों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। रोजाना औसतन 35 से 40 हजार तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका की चौथी जीत, बांग्लादेश को 149 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर पहुंचा

नवरात्र के दौरान माता वैष्णो देवी भवन में 4 प्रमुख परियोजनाएं शुरू की गईं, जिनमें स्काईवॉक, पुनर्निर्मित पार्वती भवन, विस्तारित अटका क्षेत्र और भैरों घाटी में यात्रियों के लिए मुफ्त लंगर शामिल है। स्काईवॉक का उद्घाटन 12 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। नवरात्र के दौरान यात्रा के प्रबंधन में इस स्‍काई वॉक ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा पवित्र प्राकृतिक गुफा के माध्यम से वर्चुअल दर्शन, ‘लाइव दर्शन सुविधा’ और बोर्ड की वेबसाइट पर भाषाई ‘शक्ति’ चैटबॉट। इन पहलों का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए तीर्थयात्रा को ज्यादा सुविधाजनक और आनंददायक बनाना है। (Vaishno Devi Temple)

त्रिकुटा पर्वत पर स्थित है मंदिर

वैष्णो देवी का पवित्र मंदिर त्रिकुटा पर्वत पर प्राचीन गुफा में है, जिन्हें देवी महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का अवतार माना जाता है। भारत के बाकी पवित्र स्थलों के साथ वैष्णो देवी का स्थल भी काफी पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि माता वैष्णो देवी ने त्रेता युग में माता पार्वती, सरस्वती और लक्ष्मी के रूप में मानव जाति के कल्याण के लिए एक सुंदर राजकुमारी के रूप में अवतार लिया था। माता के दर्शन करने की यात्रा लगभग 24 किलोमीटर लंबी हैं, जो कि एक कठिन यात्रा मानी जाती है। धर्मस्थल की यात्रा कटरा में बान गंगा से शुरू होती है। ऐसा माना जाता है कि वैष्णो माता ने कई शताब्दियों पहले अपने दिव्य धनुष से एक तीर चलाया था। ट्रैक कठिन है। (Vaishno Devi Temple)

Back to top button
error: Content is protected !!