Google Analytics —— Meta Pixel

खरोरा के SGS इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

SGS English Medium School: सुहेला के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला के लिए फर्जी अंकसूची और स्थातातंरण प्रमाण पत्र जारी करने वाली खरोरा के SGS इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रार्थी दानेश्वर प्रसाद कोशले ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ 8 फरवरी 2023 को थाने में आवेदन किया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट को संलग्न कर नवीन वर्मा और SGS इंग्लिश मीडियम स्कूल खरोरा के तत्कालीन प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने आवेदन प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें:- मल्लिकार्जुन खड़गे आज अभनपुर, सक्ती में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

शिकायत के आधार पर प्रचार्य पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही बलौदाबाजार-भटापारा के पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव और SDOP भाटापारा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में सुहेला थाना प्रभारी नकुल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आरोपी नवीन वर्मा को 4 अगस्त 2023 को गिरफ्तार किया गया। हालांकि S.G.S English Medium High School Kharora के प्राचार्य किरण नशीने छिपने की कोशिश कर रही थी। पुलिस की पैनी नजर के बाद प्राचार्य को सकुनत से गिरफ्तार कर लिया गया। (SGS English Medium School)

Back to top button
error: Content is protected !!