Google Analytics —— Meta Pixel

पीएम मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, बोले- जहां आप, वहीं मेरा त्योहार

PM Modi Diwali: हर साल की तरह पीएम मोदी दिवाली का त्योहार मनाने देश के वीर जवानों के बीच पहुंचे हैं। पीएम ने आजद सुबह ट्वीट कर के जानकारी दी कि वह दिवाली मनाने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में सैनिकों के बीच आए हैं। पीएम मोदी ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत तब तक सुरक्षित है जब तक कि हिमालय जैसै जाबांज सैनिक सीमा पर तैनात हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं हर साल हमारे सेना के जवानों के साथ आता हूं और दिवाली मनाता हूं। ऐसा कहा जाता है कि अयोध्या वह है जहां भगवान राम हैं, लेकिन मेरे लिए, अयोध्या वह है जहां भारतीय सेना के जवान हैं। पीएम ने बताया कि मैंने पिछले 30-35 वर्षों से कोई दिवाली नहीं मनाई, जब मैं आप लोगों के साथ नहीं था। जब मैं पीएम या सीएम नहीं था, तब भी दिवाली का त्योहार मनाने के लिए किसी न किसी सीमावर्ती क्षेत्र में जाता था। (PM Modi Diwali)

पीएम मोदी ने जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि क्या ऐसा कोई मसला है, जिसका समाधान हमारे जांबाजों ने नहीं दिया हो? पीएम मोदी ने सैनिकों से कहा कि आज दुनिया के हालात को देखते हुए भारत से उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित रहें। हम देश में शांति का माहौल बना रहे हैं। इसमें देश और आपकी बहुत बड़ी भूमिका है। भारत तब तक सुरक्षित है जब तक हमारी सेना अपनी सीमाओं पर हिमालय की तरह दृढ़ और अडिग खड़ी है।

पीएम मोदी ने बताया कि लेप्चा में हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली बिताना गहरी भावना और गर्व से भरा अनुभव रहा है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे सुरक्षा बलों का साहस अटल है। त्योहारों में अपने प्रियजनों से दूर, सबसे कठिन इलाकों में तैनात, उनका त्याग और समर्पण हमें सुरक्षित रखता है। हमारे राष्ट्र के ये अभिभावक अपने समर्पण से हमारे जीवन को रोशन करते हैं। (PM Modi Diwali)

Back to top button
error: Content is protected !!