Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Election Result : रमन सिंह और भूपेश बघेल अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़े

Chhattisgarh Election Result : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजेपी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं. रुझानों में फिलहाल कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है और वह 46 सीटों पर आगे है। जबकि बीजेपी 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

पहले राउंड के बाद राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल 900 वोटो से पीछे , वहीं, ताम्रध्वज साहू दुर्ग शहरी क्षेत्र से आगे चल रहे हैं.

मुंगेली में कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले से आगे हो गए हैं।

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय केसरवानी भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला से आगे चल रहे हैं

बिल्हा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं, वही कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक पीछे चल रहे हैं।

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मजीत सिंह कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं .

कांकेर विधानसभा में कांग्रेस आगे है. अंतागढ़-भानुप्रतापपुर में भी कांग्रेस आगे चल रही है.

Back to top button
error: Content is protected !!