Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कब होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक? सीएम कौन होगा, अर्जुन मुंडा ने दिया बड़ा अपडेट!

Chhattisgarh Cm Face : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक हफ्ते बाद भी बीजेपी राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। सीएम के नाम पर अभी तक मंथन ही चल रहा है। कब तक मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का ऐलान हो सकता है इसे लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है।

केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों में से एक अर्जुन मुंडा ने भी इस संबंध में अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री (Chhattisgarh Cm Face) के नाम की घोषणा की जाएगी। आज-कल में छत्तीसगढ़ जाएंगे। विधायक दल के साथ चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी में फिर हुआ बवाल, प्रभारी पर पैसे लेने का लगा आरोप….

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि रायपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक कल यानी रविवार को निर्धारित हुई है। तीन पर्यवेक्षक इस बैठक के लिए निर्धारित किए गए हैं जो विधायकों की बैठक लेंगे। इस बैठक के बाद यह साफ हो सकता है कि आखिर सीएम पद की कमान किसे मिलेगी।

बीते रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 54 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। 35 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। वहीं एक सीट जीजीपी के खाते में गया था। (Chhattisgarh Cm Face)

Back to top button
error: Content is protected !!