Google Analytics —— Meta Pixel

IPL Auction: टूटा सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड, मिचेल स्टार्क पर हुई करोड़ो की बरसात

IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज जारी है। दुबई में आयोजित इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में हैदराबाद टीम ने खरीदा। इसके साथ मिचेल स्टार्क को आईपीएल इतिहास के सबसे महंगी बोली लगा कर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। मिचेल स्टार्क का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। स्टार्क को खरीदने के लिए गुजरात टाइटन्स ने भरसक प्रयास किया, लेकिन अंत में वह केकेआर से नहीं जीत पाई।

यह भी पढ़ें:- पुलवामा और उरी अटैक के आतंकी का खेल खत्म, मारा गया हाफिज सईद का राइट हैंड

तो वहीं पैट कमिंस के लिए चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में जमकर बिडिंग वॉर दिखा। पैट कमिंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में बिडिंग वॉर शुरू हुआ। मुंबई ने 2 करोड़ की बेस प्राइस से शुरुआत कर 5 करोड़ तक बोली लगाई। फिर बेंगलुरु और चेन्नई में बिडिंग वॉर शुरू हो गया। दोनों टीमों को कप्तान चाहिए था। चेन्नई ने 10 करोड़ रुपए तक बोली लगाई। बेंगलुरु और हैदराबाद ने 20 करोड़ रुपए तक बोली लगा दी। आखिर में हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

पैट कमिंस के रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस का आईपीएल (IPL Auction) में भी दमदार रिकॉर्ड रहा है। इन्होंने 42 मैचों में 45 विकेट झटके हैं। कमिंस ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। वनडे वर्ल्ड 2023 में ऑस्ट्रेलिया टीम को जीताने का श्रेय भी कमिंस को ही जाता है। इनकी रणनीति और ओवरऑल प्रदर्शन की बदौलत टीम ने न सिर्फ टूर्नामेंट वापसी की, बल्कि विश्व विजेता भी बनी।

रोवमन पॉवेल 7.40 करोड़ रुपए में बिके

वेस्टइंडीज टीम के टी-20 कप्तान रोवमन पॉवेल को 7.40 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को 1.80 करोड़ रुपए में चेन्नई से जुड़े। ऑस्ट्रेलिया टीम के ट्रैविस हेड 6.80 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़े। (IPL Auction)

Back to top button
error: Content is protected !!