टूट गया डॉनल्ड ट्रंप का फिर राष्ट्रपति बनने का सपना, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, जानिए पूरा मामला

Donald Trump: अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति के चुनाव होना है। इसके पहले ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। कैपिटल हिंसा केस में अमेरिका की कोलोराडो कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। जिसमें ट्रंप (Donald Trump) को राष्ट्रपति पद चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
कोर्ट ने राज्य सचिव को रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के प्राथमिक मतदान से उनका नाम बाहर करने का भी आदेश दिया है। बता दें कि ट्रम्प को 6 जनवरी 2021 को कैपिटल में दंगा भड़काने के कारण 2024 के चुनाव के लिए राज्य के बैलेट में शामिल करने से रोका गया है।
यह भी पढ़े :- Horoscope 21 December 2023 : गुरुवार को कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले को 4 जनवरी तक प्रभावी होने से रोक दिया है। इसके चलते ट्रंप कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ आगे अपील कर सकते हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रंप इस फैसले के खिलाफ अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।
कोर्ट ने सुनाया फैसला
कोलाराडो की सर्वोच्च अदालत (भारत में हाई कोर्ट की तरह) ने इस मामले पर 4-3 से फैसला सुनाते हुए ट्रंप को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी राष्ट्रपति उम्मीदवार को व्हाइट हाउस की रेस में शामिल होने से पहले अयोग्य करार दे दिया गया है।
इससे पहले निचली अदालत ने माना था कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद यानी कैपिटल पर हुए हमले के लिए भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया था। लेकिन, इसके साथ ही निचली अदालत ने ट्रंप को चुनाव लड़ने से नहीं रोका था। कोर्ट ने कहा था कि ट्रंप को चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता है।



