Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में गोलीकांड को लेकर कांग्रेस का वार, कहा- फिर से वापस आ गया भाजपा का जंगलराज

Congress on Raipur Firing: रायपुर में गोली चलने की वारदात को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इस वारदात को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बने अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, लेकिन प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। सरेआम हत्याएं हो रही है। रायपुर में एक बार फिर आतंक का दौर वापस आ गया है, जो 2018 के पहले था। फिर से गोलियां चलाई गई है। यह भाजपा का जंगलराज है, जो राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है।  

यह भी पढ़ें:- साय के इस्तीफे को लेकर CM विष्णुदेव का कांग्रेस पर तंज, कहा- डूबती नैया को सब छोड़कर भाग रहे…

दरअसल, कल (20 दिसंबर) राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत लाभांडी में पुराने शराब दुकान के पास आपसी विवाद को लेकर आरोपी ने नल व्यापारी संदीप कुमार जैन गोली मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में जारी है। गोली चलाने वाले शख्स का नाम अमन शर्मा है, जो ओडिशा के सुंदरगढ़ का रहने वाला है। बुधवार सुबह वो लाभांडी के पुराने शराब दुकान के पास पहुंचा, जहां पहले से ही नल व्यापारी संदीप कुमार मौजूद था। कुछ ही देर बाद अमन ने संदीप के सीने में गोली चला दी। (Congress on Raipur Firing)

गोली लगने से नल व्यापारी गंभीर रूप से घायल

गोली लगने से संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया। पुलिस को भी फोन किया गया।  वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अमन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी अमन शर्मा को पुलिस ने पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमन शर्मा ने संदीप कुमार को क्यों गोली मारी, इसके पीछे क्या कारण है, किस विवाद के कारण गोली मारी गई है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। (Congress on Raipur Firing)

रायपुर में गोली चलने की दूसरी घटना

वहीं एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि सुबह सवा 11 बजे के आसपास तेलीबांधा थाना क्षेत्र में गोली चलने की सूचना आई। नल व्यापारी संदीप कुमार पर ओडिशा से आए अमन शर्मा ने फायरिंग की। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि राजधानी रायपुर में गोली चलने की ये दूसरी बड़ी घटना है। 15 दिसंबर को राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पति ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी को 2 गोली मारी थी, जिसे रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज जारी है। सरकार बनने के एक हफ्ते के अंदर ही गोली चलने की 2 घटना सामने आने के बाद से कांग्रेस साय सरकार को जमकर घेर रही है। (Congress on Raipur Firing)

Back to top button
error: Content is protected !!