Google Analytics —— Meta Pixel

चार्ल्स यूनिवर्सिटी में जमकर गोलीबारी, 15 छात्रों की हुई मौत

Charles University Firing: चेक रिपब्लिक की चार्ल्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार (21 दिसंबर) रात को जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें 15 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। जबकि 30 घायल हैं। इनमें से 13 की हालत गंभीर है। वहीं कहा जा रहा है कि हमलावर की भी मौत हो गई है। इमरजेंसी सर्विसेस की तरफ से एक बयान में घटना की पुष्टि की गई है। दरअसल, पुलिस ने हमलावर को सरेंडर के लिए कहा था। इसके जवाब में उसने पुलिस पर भी फायरिंग की। इस दौरान जवाबी फायरिंग में उसे कुछ गोलियां लगी। वहीं हॉस्पिटल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। कुछ स्टूडेंट्स ने फायरिंग के दौरान खुद को क्लासरूम्स में बंद कर लिया था। पुलिस के मुताबिक कुछ छात्र बिल्डिंग की गैलरीज में छिप गए थे। इनमें से कुछ जल्दबाजी में गिरे और एक छात्र की मौत इसी वजह से हुई।

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में 5 जवान शहीद, हथियार लूटकर भागे आतंकवादी

घटना चार्ल्स यूनिवर्सिटी के फिलॉसफी कैंपस में हुई, जहां अक्सर टूरिस्ट भी आते हैं। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को कॉलेज का आखिरी दिन था और स्टूडेंट्स इसके बाद क्रिसमस की छुट्टियों पर जाने वाले थे। फिलहाल बिल्डिंग को पुलिस ने घेर रखा है। माना जा रहा है कि फायरिंग करने वाला अकेला नहीं था। उसके साथ कुछ और लोग भी हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की वजह स्टूडेंट्स की आपसी दुश्मनी थी। (Charles University Firing)

यूरोपीय यूनियन की प्रेसिडेंट उर्सला वॉन डेर लिन ने इस पर शोक जाहिर किया है। हालांकि चेक गणराज्य के एक मंत्री ने कहा कि घटनास्थाल पर अब कोई और हमलावर नहीं है, उन्होंने लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की है। दिसंबर 2019 में भी यहां फायरिंग हुई थी। तब 42 साल के शख्स ने 6 लोगों की हत्या कर दी थी। यह एक हॉस्पिटल के वेटिंग रूम की घटना थी। 2015 में एक रेस्टोरेंट में फायरिंग में 8 लोग मारे गए थे। हाल के दिनों में वारदातों से लगाता है कि चेक रिपब्लिक में फायरिंग की घटनाएं आम हो गई है। किसी से भी दुश्मनी निकालने के लिए लोग उन पर गोली चला दे रहे हैं। (Charles University Firing)

Back to top button
error: Content is protected !!