Google Analytics —— Meta Pixel

आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे CM साय, पढ़ें पूरी खबर

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (25 दिसंबर) बिलासपुर और रायपुर जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11.05 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.35 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपेड बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में सुबह 11.40 बजे कुल उत्सव-2023 -में नामकरण और लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम के बाद वहां से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंदरी, कोनी बिलासपुर जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, PM मोदी ने कहा- उनका सेवा भाव अमृतकाल में भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा

CM वहां दोपहर 12.30 बजे विद्या भारती के पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर जिले के विकासखंड अभनपुर के बेंद्री के लिए रवाना होंगे और वहां दोपहर 2 बजे सुशासन दिवस पर आयोजित धान बोनस वितरण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम के बाद बेंद्री गांव से कार द्वारा मंत्रालय महानदी भवन रायपुर अटल नगर जाएंगे और वहां दोपहर 3.50 बजे अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद शाम 4.50 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे। (CM Sai Tour Program)

पूर्व PM वाजपेयी को किया नमन

मुख्यमंत्री साय शाम 6.30 बजे नालंदा परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 7.10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में ’सुशासन दिवस’ पर आयोजित काव्यांजलि, कवि सम्मेलन, संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं रात को 8 बजे शदाणी दरबार रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां सिंधी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात को 8.45 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर नमन किया है। (CM Sai Tour Program)

किसानों को सौगात देंगे CM साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नए छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। उन्होंने कहा है कि अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि हृदय भी थे। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि बाजपेयी जी की याद में उनका जन्मदिन ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को खरीफ विपणन साल 2014-15 और 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान किया जा रहा है। (CM Sai Tour Program)

Back to top button
error: Content is protected !!